August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

RAMGARH : शिवभक्तों ने दहकते अंगारों पर चल आस्था का दिया परिचय  . . .

RAMGARH : शिवभक्तों ने दहकते अंगारों पर चल आस्था का दिया परिचय  . . .
Spread the love

शिवभक्तों ने दहकते अंगारों पर चल आस्था का दिया परिचय  . . .

 

  • रामगढ़ : इन्द्रजीत 
  • Ramgarh: Indrajeet

जिले के पतरातू प्रखंड क्षेत्र रसदा गांव में मंडा पूजा श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस असवर पर शनिवार की रात्रि श्रद्धालुओं ने लोटन सेवा तथा रविवार की सुबह फुलखुंदी, मच्छर गोथा, बनस पर झूला शिवभकतों ने आस्था का परिचय दिया। वहीं महिला छऊ नृत्य के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का खूब मनोरंजन किया। इधर मंडा पूजा और मेला का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद ने फीता काटकर किया। मौके पर अंबा प्रसाद ने कहा कि मंडा मैं झारखंड की सभ्यता और संस्कृति झलकती है। उन्होंने कहा कि मंडा मेला हम सबको अपने पूर्वजों की याद दिलाती है। झारखंड की सभ्यता और संस्कृति को संजोए रखना हम सबका दायित्व है। छाऊ नृत्य कलाकारों ने देवी देवताओं से जुड़े नृत्य प्रस्तुत कर रातभर लोगों को झुमाए रखा। इसके पूर्व शनिवार की रात्रि भोक्ता और सोकताएनो ने नदी से स्नान ध्यान कर पवित्र जल भरकर मंडा स्थल पहुंचे। जहां पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना कराई गई। वहीं शिव भक्तों ने दहकते अंगारो पर नंगे पांव चलकर अपने अटूट आस्था का परिचय दिया। इसके बाद भोक्ताओं ने बनस झूला झूल कर अपनी शिवभक्ति व आस्था का परिचय दिया। साथ ही गांव की सुख-समृद्धि की भगवान शिव व माता पार्वती से कामना की। पूजा को लेकर भव्य मेले का आयोजन हुआ। जहां आसपास दर्जनों के ग्रामीण मेला और छाऊ नृत्य का भरपूर आनंद उठाएं। रसदा शिव मंडा पूजा को सफल बनाने में पूजा कमेटी विशेष योगदान रहा।

Related posts

मारवाड़ी धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी का देशव्यापी अभियान महा जनसंपर्क अभियान संपन्न हुई भाजपा की प्रबुद्ध सम्मेलन  मे शामिल … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Sarikela News : वोटर आईडी के साथ आधार नंबर लिंक का 45 प्रतिशत कम पूरा नहीं करने वाले 213 बीएलओ से उपायुक्त ने मांगा स्पष्टीकरण….

admin

आदित्यपुर : बिजली की चपेट में आने रंजीत प्रमाणिक की मौत…

admin