October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Rajnagar breking Rajnagar news क्राइम झारखण्ड शहर सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

मुरुमडीह के समीप एक मोटरसाइकिल बचाने के चक्कर मे खेत में घुसा ट्रेलर पेड़ से टकराया।चालक बुरी तरह जख्मी। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

मुरुमडीह के समीप एक मोटरसाइकिल बचाने के चक्कर मे खेत में घुसा ट्रेलर पेड़ से टकराया।चालक बुरी तरह जख्मी। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

मुरुमडीह के समीप एक मोटरसाइकिल बचाने के चक्कर मे खेत में घुसा ट्रेलर पेड़ से टकराया।चालक बुरी तरह जख्मी।

Advertisements

Advertisements

राजनगर(रिपोर्ट – रवि कांत गोप):- राजनगर थाना क्षेत्र के मुरुमडीह मुख्य मार्ग कस्तूरबा गांधी मोड़ के समीप एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों की ओर जा घुसा।जहां एक पेड़ से टकराकर चालक बुरी तरह जख्मी हो गया।वहीं ट्रेलर में एक खलासी भी था,परन्तु उसे हल्की चोटें आई है।वहीं स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से चालक को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर एमजीएम रेफर कर दिया ।वहीं सूचना पाकर राजनगर पुलिस मौके पर पहुंची।वहीं तेज रफ्तार ट्रेलर के आगे एक और ट्रेलर के चालक ने बताया कि मैंने लुकिंग्लास से देखा , एक मोटरसाइकिल उसके आगे पीछे तेज में चल रही है ।उस मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में टेलर संख्या(NL01 AG 4172) के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया ,और सड़क की दाहिनी ओर खेतों में जा घुसा। बताया जा रहा है ट्रेलर संख्या NL01AG 4172 टाटा से बड़बिल जा रही थी । जो राजनगर थाना से महज 500 मीटर दूरी कस्तूरबा मोड़ के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई।जिसमे चालक बुरी तरह जख्मी हो गया,वहीं खलासी को हल्की चोट आई है।मिली जानकारी के अनुसार चालक का नाम बिपिन कुमार(50) है,जो रानीपुर सकरा मोड़,हिसाब थाना ,जिला नवादा (बिहार) का रहने वाला है।

 

Advertisements




Related posts

लोकसभा सहित विधानसभा के चुनाव की तैयारी प्रारंभ हो चुकी हैं भाजपा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

राजस्व संग्रहण को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक; निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण का विभागवार समीक्षा कर शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के दिए निर्देश . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

कार -मोटरसाइकिल में टक्कर एक की मौत दो घायल, रिम्स में इलाजरत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin