August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

दी गई श्रद्धांजलि, बताए मार्ग पर चलने का हुआ आहवान  . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

दी गई श्रद्धांजलि, बताए मार्ग पर चलने का हुआ आहवान  . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

  • रामगढ़ : इन्द्रजीत 
  • Ramgarh: Indrajit

कोल माइंस वर्कर्स यूनियन बरका-सयाल क्षेत्रीय कार्यालय नकारी में शहीद वीर बिरसा मुंडा की शहादत दिवस मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑल झारखंड रैयत विस्थापित प्रभावित मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष सोमरा मुंडा व संचालन मोर्चा के केंद्रीय महासचिव नरेश नायक ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत यूनियन के क्षेत्रीय सचिव सह ऑल झारखंड रैयत विस्थापित-प्रभावित मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्र्याण एवं पुष्प अर्पित कर की। इसके बाद उपस्थित लोगों ने भी उनके तस्वीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का आहवान किया। डाॅ. आशीष कुमार ने बिरसा मुंडा के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिरसा मुंडा झारखंड में अंग्रेजों को भगाने के लिए उलगुलान करते हुए शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के अधूरे सपनों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। साथ ही हमसबों का यही दायित्व भी है। मौके पर राजेश वर्मा, राजेश पासवान, रामविलास पासवान, रामबली दास, मधु बाउरी, नकुल प्रसाद, भरत ठाकुर, राधेश्याम कुमार, देवनारायण कोल, मानवी कुमारी, सानवी कुमारी, प्रतिभा पटेल आदि मौजूद थें।

Advertisements

Advertisements

Advertisements




Related posts

Ranchi : स्व. पूर्णचंद गुप्त की जयंती के अवसर पर नामकुम बाजार के गरीबों व असहायों महिला-पुरूष के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया….. | Vananchal 24TV Live

admin

24 मार्च को विशाल सरहुल महोत्सव के साथ 25 मार्च को बाहा सेंदरा यात्रा का होगा भव्य आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi News : रांची पहुंचे भारत और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट खिलाड़ी, 9 अक्टूबर को होगा दूसरा वनडे मैच…. | Vananchal 24TV Live

admin