June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड राजनीति रामगढ़ शहर सुर्खियां

पौधारोपण संरक्षण का लिया गया संकल्प… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

पौधारोपण संरक्षण का लिया गया संकल्प… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

पर्यावरण की सुरक्षा हमसबों का दायित्व डाॅ. विद्यानंद तिवारी,जेएम कॉलेज में मना विश्व पर्यावरण दिवस…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements

Advertisements

पटेलनगर भुरकुंडा स्थित जेएम काॅलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक के तत्वावधान में सोमवार को काॅलेज में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. विद्यानंद तिवारी ने पौधारोपण कर किया। प्राचार्य विद्यानंद तिवारी, कार्यक्रम पदाधिकारी शीला सिंह ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हमसबों का दायित्व है।

पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। तभी मानव जीवन भी सुरक्षित रह सकेगा। उन्होंने कहा कि वृक्ष से ही स्वच्छ सांसे के लिए आॅक्सीजन की प्राप्ति होती है। आने वाली पीढ़ियों के लिए भी पर्यावरण का बचाना जरूरी है। इस वर्ष की थीम प्लास्टिक से दूर रहना है और इसे अपने जीवन के प्रयोग से दूर करना है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे।

काॅलेज के अन्य शिक्षकों ने भी काॅलेज परिसर में दर्जनों पौधे लगाकर इसके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में , प्रो. राम प्रमोद सिंद, प्रो. सीमा सिंह, बाबूलाल नायक, गणेश प्रसाद सहित आस्था, रानी, सानिया, आलिया, शुभम, धनंजय, रुद्र प्रताप, अपेक्षा, आरती, आयुष आदि का विशेष योगदान रहा।

Advertisements




Related posts

सरायकेला : स्कूली बच्चों के आधार एवं बैंक खाता सत्यापन को लेकर डीईओ ने सभी बीईईओ, बीपीओ एवं बीपीएम को जारी किए निर्देश…

admin

कुड़मी विशाल जनसभा को सफल बनाने को लेकर चला बैठकों का दौर… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:भाजपा नेता गणेश महाली ने आदित्यपुर रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर रेलवे महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin