October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA : रथ यात्रा से पूर्व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए ढाहा जाएगा प्राचीन खनिज भवन . . . 

SARAIKELA : रथ यात्रा से पूर्व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए ढाहा जाएगा प्राचीन खनिज भवन . . . 
Spread the love

रथ यात्रा से पूर्व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए ढाहा जाएगा प्राचीन खनिज भवन . . .

सरायकेला संजय

सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के कंसारी टोला स्थित रजवाड़े के जमाने का तत्कालीन खनिज भवन जर्जर अवस्था में पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो चुका है। मुख्य सड़क के किनारे स्थित होने के कारण आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए भी उक्त प्राचीन खनिज भवन खतरे का संकेत दे रहा है।

सरायकेला नगर पंचायत कार्यालय द्वारा उक्त खंडहर हो चुके प्राचीन खनिज भवन को ढाहने कवायद की गई। परंतु प्रक्रिया के चलते देर होता देख विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य ने आगामी रथ यात्रा को देखते हुए उक्त मार्ग से महाप्रभु श्री जगन्नाथ के रथ के गुजरने के दौरान श्रद्धालुओं के लिए संभावित खतरे को देख मामले को मंत्री चंपाई सोरेन के संज्ञान में लाया।

जिसके बाद उक्त प्राचीन खनिज भवन ढाहने की कवायद तेज की गई। विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य ने बताया कि आगामी रथ यात्रा से पूर्व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए उक्त प्राचीन खनिज भवन को ढाह दिया जाएगा। ताकि प्राचीन खंडहर नुमा खनिज भवन के ढहने से होने वाली संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

Related posts

CHANDIL NEWS : सीमावर्ती कारू नदी के रेलवे पुल पर अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर जान दी, मामले की जांच में जुटी पुलिस…..

admin

Saraikela : विधेयक लागू होने से इंस्पेक्टर राज कायम होगा और खाद्यान्न की कीमत बढ़ेगी – मनोज चौधरी

admin

सरायकेला:गम्हरिया प्रखंड कार्यालय भवन में जिला परिषद सदस्यों के लिए कमरा आवंटित नहीं होने पर जिप सदस्यों ने जताया आक्रोश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin