June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Jumbo jet list of District Executive and District Officer has been released by the District Congress Committee. News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कार्यकारिणी एवं जिला पदाधिकारी की जंबो जेट सूची की गई जारी. . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कार्यकारिणी एवं जिला पदाधिकारी की जंबो जेट सूची की गई जारी. . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर द्वारा अनुमोदन एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो के हस्ताक्षर उपरांत आदित्यपुर स्थित निरीक्षण भवन में प्रेस वार्ता कर जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार तथा जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव, विधानसभा प्रभारी परितोष सिंह एवं प्रिंस सिंह की उपस्थिति में जिला कमेटी की घोषणा की गई। जिला में तीन लोक सभा क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। सभी लोकसभा क्षेत्रों से पदाधिकारियों को समायोजित करने का प्रयास किया गया है। कमेटी की घोषणा करते हुए जिला प्रभारी प्रदेश महासचिव संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि उपरोक्त कमेटी में पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ जनों को महती जिम्मेवारी दी गई है। पदाधिकारी के रूप में मनोनीत सदस्यों के कार्यों का मूल्यांकन अगले 3 महीने में किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो छूट गए एवं कर्मठ लोगों को आगे कमेटी में मौका दिया जा सकता है। जो लोग पार्टी के मापदंडों के अनुरूप कार्य नहीं करेंगे उनके संबंध में 3 महीने में समीक्षा करते हुए आवश्यक कदम पार्टी उठाएगी। मौके पर जिलाध्यक्ष विशु हेंब्रम ने कहा कि तीनों विधानसभा क्षेत्र एवं तीन लोक सभा क्षेत्र में कांग्रेस के लिए निष्ठा पूर्वक काम करने वाले कांग्रेसी जनों खासकर के नौजवानों, आदिवासियों, महिलाओं, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग आदि का पूरा ख्याल रखा गया है। उपस्थित कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम करने वाले नौजवान साथियों समेत बरसों से पार्टी की सेवा करने वाले वरिष्ठजनों को भी संगठन में मौका दिया गया है। सभी लोग अपने तन मन एवं समर्पित भाव से पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे से प्राप्त निर्देशों के आलोक में जिला कांग्रेस कमेटी पूरी ताकत एवं क्षमता के साथ जिले में संगठन को धारदार बनाने के लिए काम करेगी।

Advertisements

जिला कांग्रेस कमेटी में मनोनीत पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष के रूप में माधव सिंह मानकी, बेबी जायसवाल, दशरथ उपाध्याय, निखिल रंजन महतो, जिपा लाल मुंडा, श्री राम ठाकुर, राज बागची, अनिल यादव, ऋषि कुमार मिश्रा, सुनील सिंह, रविंद्र मंडल, गंभीर सिंह, अजमल बल्कि, जमील अशरफ बब्बन, विभास चौधरी, विनोद प्रधान, श्रीमती मीरा तिवारी, कैलाश महतो, विजय कुमार दास एवं श्रीमती रजिया सुल्तान को मनोनीत किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण पद पर सिद्धेश्वर उपाध्याय का मनोनयन किया गया है।
कुल 40 लोगों को महासचिव बनाया गया है। जिनमें मुख्य रुप से अनिल सुरीन, मनमन सिंह,भीम सिंह कुदादा, रामा शंकर पांडे, सरवर आलम, बृजेश सिंह, अकबर जिया, फिरोज सरदार, अमर कृष्ण किशोर गोराई, दल गोविंद सिंह मुंडा, प्रमेंद्र कुमार मिश्रा, मुकेश श्रीवास्तव, टुकून भंज, नयन सिंह मुंडा, डोमन महतो, शैलेश गुप्ता, सपन प्रधान, अनूप कुमार महतो, विनोद सिंह, लालबाबू सरदार, बुधराम बेसरा, तस्नीम नौशाद, रामू मुर्मू , श्रीमती सविता साहू, अब्दुल रहमान, रुकैया खातून, श्रीमती झरना मन्ना, श्रीमती संगीता प्रधान, दुर्गा तिवारी, श्रीमती रीना महतो, राजू चौधरी, कुणाल राय, लाल मोहन महतो, श्रीमती शोभारानी महतो, रविंद्र वासके, कृष्णा टूडू, लक्ष्मीनारायण प्रधान, मुजाहिद खान, जयंती दास एवं नरेश कुमार सिंह शामिल हैं।
इसके अलावा पार्टी में कुल 48 लोगों को सचिव बनाया है। जिसमें विनय झा, संदीप गोप, रमेश ठाकुर, बासुदेव महतो, तरुण प्रमाणिक, महेश राम, विनोद बिहारी महतो, दिगंबर सिंह मुंडा, अष्टमी रोहिदास, मुबारक मोमिन, शमीम अंसारी, साजिद अंसारी, मनोज राम, सरबजीत साहू, प्रदीप बारिक, प्रदीप मुखी, मोनू झा, राजू रजक, प्रकाश मंडल, विक्रम किस्कू, रामविचार राय, प्रभात सिंह छोटू, सुरेंद्र प्रसाद, सुपाई जारीका, मोहम्मद जिलानी, जयराम मुंडा, मोहम्मद नसीम, बलभद्र महतो, श्यामल महंती, कृष्ण चंद्र पोद्दार, आलोक श्रीवास्तव, महादेव महतो, महावीर गोप, अरुण पांडे, धीरेंद्र नाथ महतो, श्रीमती निधि कुमारी, श्रीमती बैजंती बारी, विजय झा, कृष्णा कैवर्त, अजय ओझा, सोनू गोराई, शमशाद अख्तर सोनी, रिजवान खान, रिंकू ठाकुर, गोपाल सिंह राजपूत, अशोक कुमार गुप्ता, जग बंधु महतो, देवनारायण विश्वकर्मा को मनोनीत किया गया है।
पार्टी ने 2 प्रवक्ताओं का भी मनोनयन किया है। जिसमें प्रकाश कुमार महतो एवं धर्मेंद्र कुमार पांडे वत्स का नाम शामिल है।
सोशल मीडिया की महता को देखते हुए सोशल मीडिया प्रेम पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने के लिए संतोष झा एवं शुभम महतो को जिला का इंचार्ज बनाया गया है।
इसके अलावा वर्किंग कमिटी में जगदीश नारायण चौबे, महेंद्र नाथ मुर्मू, दिवाकर झा, जयराम महतो, मथुरा प्रसाद महतो, करुणा सिंह सरदार, उपेंद्र शर्मा, जितेंद्र नाथ मिश्रा, देवांग चंद्रमुखी, टीएन दुबे, फुल कांत झा, समरेंद्र नाथ तिवारी, राजमंगल ठाकुर, शंकर दयाल मिश्रा, प्रमोद सिंह, श्रीमती रोशन खान, दिक्कू राम मांझी, अरुण कुमार महतो, दारा सिंह, वीरेंद्र महतो, शेख तैयब अली एवं डॉक्टर बेसरा का नाम शामिल है। जिला में निवास करने वाले सांसद विधायक, पार्षद, मेयर, पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व सांसद ,विधायक, सभी मंच मोर्चा प्रकोष्ठ, फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष आदि नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। कुल मिलाकर सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी में जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में सामाजिक राजनीतिक संतुलन साधते हुए संतुलित कमेटी बनाने का प्रयास किया गया है।

Advertisements




Related posts

RAJNAGAR NEWS :आगामी 5 मार्च यदुवंशी गोप समाज के महासम्मेलन को सफल बनाने की तैयारी जोरों पर । झारखंड के सभी गोप व यादव समाज के प्रतिष्ठित लोगों किया जा रहा है आमंत्रित।

admin

युवा जनशक्ति मोर्चा ने आदित्यपुर नगर निगम के समस्या को लेकर आयुक्त को ज्ञापांक सौपा …

admin

Chandil स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन, किया गया मुफ्त इलाज व दवा वितरण…

admin