October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: Two youths were badly injured after being hit by an unknown vehicle. कोल्हान क्राइम झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो युवक बुरी तरह हुए घायल…

Saraikela : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो युवक बुरी तरह हुए घायल…
Spread the love

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो युवक बुरी तरह हुए घायल…

सरायकेला Saraikela : सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर सीनी मोड़ के समीप रविवार को घटी एक सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाईक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल युवक को सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनो का प्राथमिक उपचार कर जमशेदपुर के एमजीएम के लिए रेफर कर दिया. घटना रविवार दोपहर 1:30 बजे की बताई जा रही है.

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला थाना अंतर्गत टिमनियां माठाडीह गांव निवासी 19 वर्षीय सूरज महतो सरायकेला जेल रोड निवासी अपने दोस्त 18 वर्षीय साहिल गोडसोरा के साथ बाईक से सीनी गया था. वापस लौटने के दौरान सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर विपरित दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गिरकर दोनों बुरी तरह से घायल हो गए. घटना के बाद राहगीरों द्वारा एंबुलेंस को सूचना देकर घायलों को सदर अस्पताल सरायकेला भेजा गया. घटना में सूरज महतो के बांये हाथ की कलाई टूट गई वही साहिल गोडसोरा के सिर में गंभीर चोट आई है.

Related posts

सत्य प्रकाशृ… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Hement Soren सभी आईजी, डीआईजी और एसपी से मुखातिब होंगे सीएम हेमंत सोरेन, 22 सितंबर को करेंगे समीक्षा बैठक…

admin

सरायकेला:होंडा कंपनी के नई सीरीज के तीन बाइकों की समारोह आयोजित कर हुई लॉन्चिंग… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin