June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: Congressmen do one-day satyagraha in front of Mahatma Gandhi's statue regarding Rahul Gandhi issue... कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela राहुल गांधी मामले को लेकर कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष किया एक दिवसीय सत्याग्रह… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

Saraikela राहुल गांधी मामले को लेकर कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष किया एक दिवसीय सत्याग्रह… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला Saraikela । सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में सरायकेला के गुदड़ी बाजार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय सत्याग्रह किया गया। बताया गया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वायनाड के सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता मोदी सरकार द्वारा पिछले दिनों रद्द कर दिया था। उसके विरोध स्वरूप रविवार को पूरे देश भर में कांग्रेसी महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह पर बैठे हुए हैं। जिसके आलोक में सरायकेला जिला के सैकड़ों कांग्रेसी भी संकल्प सत्याग्रह में शामिल रहे।

Advertisements

सत्याग्रह स्थल पर लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विशु हेंब्रम ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता अगर बहाल नहीं की गई तो आने वाले दिनों में सरायकेला-खरसावां जिले में जोरदार आंदोलन देखने को मिलेगा। मोदी सरकार के इस फैसले से सरायकेला-खरसावां जिले में काफी आक्रोश है। कांग्रेस पार्टी अहिंसा में विश्वास रखने वाली पार्टी है लेकिन जरूरत पड़े तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संग्राम करने से पीछे नहीं रहेगी। पूरे जिला में मोदी सरकार के खिलाफ उलगुलान किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अपने तुगलकी फरमान के तहत भारतीय कानूनों को धत्ता बताते हुए राहुल गांधी की सदस्यता को आनन-फानन में समाप्त करके अपने तानाशाह होने का परिचय दिया है। यह देश अहिंसा में विश्वास रखने वाला गांधी का देश है। इस देश में किसी भी तानाशाह के लिए कोई स्थान नहीं है।

मोदी सरकार राहुल गांधी से डरी हुई है। जिसके आलोक में उनकी सदस्यता को रद्द करने का निरंकुश फैसला लोकसभा ने लिया है। मोदी सरकार अपने मित्र अदानी, मेहुल चौकसे, नीरव मोदी आदि को अरबों रुपए का लाभ पहुंचाते हुए कई हजार करोड़ के घोटाले में शामिल रही है। जिसकी सारी जानकारी राहुल गांधी के पास तथ्यात्मक रूप से उपलब्ध है। इसी वजह से मोदी सरकार ने राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द करके उन्हें सदन में बोलने से रोकने का प्रयास किया है जो काफी निंदा जनक है। कार्यक्रम को जिला प्रभारी प्रदेश महासचिव संजीव श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक और गांव से लेकर शहर तक सत्याग्रह के साथ-साथ आवश्यकता पड़े तो आवश्यक जन संग्राम प्रारंभ करेगा।

कार्यक्रम को इचागढ़ विधान सभा प्रभारी प्रिंस सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजनगर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल गौड़, आदित्यपुर नगर अध्यक्ष रानी कालुंडिया, कुचाई प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा सोय, वरिष्ठ नेता खिरोड़ सरदार, राज बागची, सिद्धेश्वर उपाध्याय, गुड्डू पांडे, जमील अशरफ, बब्बन, अखिलेश तिवारी, कैलाश महतो, नौशाद तस्लीम, मुबारक मोमिन, रविंद्र बांसके, कृष्णा टूडू, जीवा लाल मुंडा, गुरुचरण कर्मकार, श्याम पद त्रिपाठी, रामेश्वर महतो, अजमल बल्कि, करण मुर्मू, राज महतो, भोला हेंब्रम, संजय लोहरा, राजेश कर्मकार, प्रमेंद्र कुमार मिश्रा, हीरालाल तियू, साजिद अंसारी, वैजयंती बारी, देवेंद्र लोहार, संतन माली, पप्पू माली, दीपू ठाकुर, रवि कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं सरायकेला के आमजन उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS : आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत लाभुकों तक पहुंच रही जनउपयोगी योजनाओ के लाभ : कोल्हान आयुक्त… | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर योजनाओं का लिया जायजा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : समाचार छपने और करवाई होने के बाद बालू माफियाओं में बढा आपसी मतभेद प्रेस के नाम पर कौन कर रहा वसूली……

admin