October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Silli 2100 कुंडीय विश्व शांति वैदिक विहंगम योग समारोह के उपलक्ष में शोभायात्रा संपन्न हुआ…

Silli  2100 कुंडीय विश्व शांति वैदिक विहंगम योग समारोह के उपलक्ष में शोभायात्रा संपन्न हुआ…
Spread the love

2100 कुंडीय विश्व शांति वैदिक विहंगम योग समारोह के उपलक्ष में शोभायात्रा संपन्न हुआ…

सिल्ली:- आज रविवार को सिल्ली प्रखंड अंतर्गत ग्राम विकास स्कूल से विहंगम योग समारोह 2100 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ तथा गूंज परिवार सिल्ली के तत्वाधान में यज्ञ को सफल बनाने के उद्देश्य से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा ग्राम विकास से पदयात्रा करते हुए सिल्ली स्टेडियम के यज्ञ स्थल पर पहुंचकर पूजा अर्चना के साथ समाप्त हुई। आज के इस शोभायात्रा में सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो भी पद यात्रा में शामिल हुए।

संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज और सद्गुरु आचार्य श्री स्वतंत्र देव जी महाराज भी रथ पर विराजमान होकर शोभायात्रा में शामिल रहे। शोभायात्रा के आगे आगे छऊ नृत्य के कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे। सभी कलाकार सभी देवी देवताओं का मुकुट पहन काफी आकर्षक दिख रहे थे। ढोल नगाड़े की आवाज से पूरा शोभायात्रा भक्तिमय हो गया था। इस शोभायात्रा में महिला एवं पुरुष पीला वस्त्र धारण कर हाथ में धार्मिक झंडे के साथ जय जयकारा लगा रहे थे। वही यज्ञ स्थल पर आज शाम संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज का दिव्य वाणी संध्या 6 बजे से शुरू होगी तथा सद्गुरु आचार्य श्री स्वतंत्र देव जी महाराज की अमृतवाणी रात्रि 8 बजे से शुरू होगी।

इस पूरे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिल्ली विधानसभा के वर्तमान विधायक सुदेश कुमार महतो उपस्थित रहेंगे। आज की इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में भक्तगण शामिल हुए।

Related posts

Ranchi : नामकुम में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी,18 जुआरी गिरफ्तार…… | Vananchal 24TV Live

admin

बांस के सहारे घरों तक पहुंचाया जा रहा है बिजली कनेक्शन, हादसे की आशंका… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

बादल पत्रलेख… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin