August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Rajnagar news yuth congress yuva congress कांग्रेस पार्टी प्रखंड कमेटी

राजनगर में यूथ कांग्रेस ने किया नरेंद्र मोदी का पुतला दहन।कांग्रेसियों में उबाल,किया जोरदार विरोध प्रदर्शन। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

राजनगर में यूथ कांग्रेस ने किया नरेंद्र मोदी का पुतला दहन।कांग्रेसियों में उबाल,किया जोरदार विरोध प्रदर्शन। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

राजनगर में यूथ कांग्रेस ने किया नरेंद्र मोदी का पुतला दहन।कांग्रेसियों में उबाल,किया जोरदार विरोध प्रदर्शन।

Advertisements

राजनगर(रिपोट – रवि कांत गोप) :- राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज के निर्देशानुसार रविवार को राजनगर शिद्धु कान्हू चौक पर युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुशील सुंडी की अगुवाई में नरेंद्र मोदी का पुतला दहन ,एवं केन्द्र सरकार का जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया ।जहां मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव छोटे राय किस्कू, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश मूंदिया, सांसद प्रतिनिधि सा जिला उपाध्यक्ष रुईदास चाकी, कोल्हान प्रमंडल मीडिया प्रभारी प्रकाश महतो,प्रखंड अध्यक्ष सरायकेला सचिन हेम्ब्रम,मुख्य रूप से उपस्थित थे।वहीं कांग्रेसियों ने सर्वप्रथम रामदू चौक पर स्व.रामदू हांसदा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जुलूस की शक्ल में केंद्र सरकार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए शिद्धु कान्हू चौक पहुंचे जहां सिद्धू कान्हू की मूर्ति में माल्यार्पण करने के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।इस बीच केन्द्र सरकार हाय हाय,नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, लोकतंत्र की हत्या करना बंद करो के नारों से राजनगर गूंजने लगा।वहीं मौके पर उपस्थित प्रदेश सचिव छोटे रॉय किस्कू ने कहा हम न्यायालय के फैसले का सम्मान करते है परंतु केन्द्र की भाजपा सरकार ने जिस प्रकार राजनीतिक षड़यंत्र रच कर पार्टी के युवराज पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को फसाने का कार्य किया है,उसका हम पुरजोर विरोध करते है।इस दौरान यूथ प्रदेश सचिव प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा : कांग्रेस की भारत जोड़ो अभियान से डर कर केन्द्र की भाजपा सरकार बौखला गई है।उनकी घबराहट का ही नतीजा है जिस कारण असंवैधानिक तरीके से 24 घंटे के अंदर सांसद राहुल गांधी की सदस्यता रद्द का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया।
इसी के विरोध में आज पूरे भारत मे कांग्रेस पार्टी जगह जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे है,और हमारा विरोध जारी रहेगा ।वहीं पुतला दहन के मौके पर बादल टुडु,मनोहर तांती,माधव महतो,बीरेन्द्र नायक,टूना मुर्मु,राम टुडु,सुराय सोरेन,मृत्युंजय दास,सुल्तान पान, सूरज गोप,दुर्गा हांसदा,कृष्णा पान, जितेंद्र महतो,चंदन भगत,कृष्ण चन्द्र, कमल महतो,आदि उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

Ranchi : सावधान…. राज्य के बड़े-बड़े होटल एवं वैंक्वेट हॉल भी नहीं है सुरक्षित….. | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela News : डीएवी पब्लिक स्कुल परिसर में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

admin

राजनगर के विभिन्न बूथों में चला “मुझे अपने BLO पर गर्व है”अभियान।मतदाताओं ने बीएलओ के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin