June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक रामगढ़ सुर्खियां

गेगदा में सरहुल महोत्सव सह सरहुल मिलन समारोह का हुआ आयोजन, गाजे-बाजे के साथ पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए सरना धर्मालंबी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

गेगदा में सरहुल महोत्सव सह सरहुल मिलन समारोह का हुआ आयोजन, गाजे-बाजे के साथ पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए सरना धर्मालंबी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

 

रामगढ़ इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

 

रामगढ़  प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी केन्द्रीय मिलन सरहुल पूजा समिति गेगदा के तत्वावधान में प्राकृतिक महापर्व सरहूल पूजा के पावन अवसर सरहूल पूजा सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य रूप से पतरातू प्रखंड प्रमुख कौशल्या देवी, बांसल थाना प्रभारी अमर शुक्ला, लबगा मुखिया हेमा कुमारी, बीचा मुखिया सोनामती देवी, देवरिया मुखिया विकास कुमार, तालातांड़ मुखिया रीझन देवी, लबगा पंसस कृतिलता कच्छप, बलकुदरा पंसस राजू मुंडा आदि शामिल थें। समारोह में गेगदा, किन्नी, आरासाहा, बरघुटुवा, लेम, बीचा, नेतुआ, घाघरा, भंडारा, कुसियार, कुरसे, तालाटांड़, जराद, साहीटांड़, सालगो, ओरयिातू, सुथरपुर, बगलता, पिठोरबेड़ा, रसदा, लबगा, उचरिंगा, मुरकट्टी, सोलिया, बलकुदरा सहित पतरातू प्रखंड विभिन्न क्षेत्रों के प्रकृति उपासक आकर्षक झांकी के साथ शामिल हुए। पाहन द्वारा पूरे विधि-विधान से सरना स्थल में पूजा-अर्चना कराई गई। सखुआ फूल खोसकर क्षेत्र की हरियाली-खुशहाली की कामना की गई। वहीं दूसरी ओर समिति द्वारा अतिथियों को सखुआ पौधा भेंट की गई। इसके साथ ही जल, जंगल, जमीन बचाने सहित प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया। झारखंड की सभ्यता व संस्कृति को संजोए रखने का आहवान किया गया।

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में सरहुल समिति के संरक्षक मुखिया विजय मुंडा, शिक्षक बालदेव करमाली, रविन्द्र कच्छप, जितेंद्र उरांव, भुनेश्वर पहान, राजेंद्र तिग्गा, अध्यक्ष कुरसे मुखिया संदीप उरांव, उपाध्यक्ष आदित्य केरकेट्टा, सुनील उरांव, रवि कच्छप, भूपनाथ बेदिया, सुकुर कुजूर, सचिव सुनील मुंडा, सहसचिव मादी उरांव, रामप्रसाद उरांव, भरत लिंडा, सोमा उरांव, भोला उरांव, कोषाध्यक्ष सुभाष उरांव, जटलू उरांव, संजय करमाली, विकाश कच्छप, बिरसा उरांव, शिव प्रसाद मुंडा, मीडिया प्रभारी नंदकिशोर मुंडा, उपेंद्र सिंह खरवार, रंजीत सिंह खरवार, शंकर उरांव विपिन उरांव, सुरज उरांव, दिपक, बुधेश्वर उरांव, दिलेश्वर उरांव,रामकुमार एवं सुखदेव पहान विशेष योगदान रहा।

Advertisements




Related posts

सरायकेला : छह सूत्री मांगों को लेकर झारखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ का विरोध प्रदर्शन 2 को…

admin

टांगराईन में हुआ झारखंड साइंस फिल्म क्लब का उद्घाटन ,लोगो जारी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला एसपी डॉ विमल कुमार की अनोखी शुरूआत, जिला में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए निकली बाइक रैली…

admin