October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Rajnagar news

राजनगर में आदिवासी दिशोम जाहेर गाड़ कमेटी ने राँची विधायक सीपी सिंह, किरण कुमारी पासी, बांके बिहारी सिंह एवं मसूदी टुडू का पुतला दहन कर जताया विरोध। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

राजनगर में आदिवासी दिशोम जाहेर गाड़ कमेटी ने राँची विधायक सीपी सिंह, किरण कुमारी पासी, बांके बिहारी सिंह एवं मसूदी टुडू का पुतला दहन कर जताया विरोध। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

राजनगर में आदिवासी दिशोम जाहेर गाड़ कमेटी ने राँची विधायक सीपी सिंह, किरण कुमारी पासी, बांके बिहारी सिंह एवं मसूदी टुडू का पुतला दहन कर जताया विरोध।

Advertisements

राजनगर आदिवासी समाजिक शैक्षिक एवं सांस्कृतिक संगठन ( आसेका) एवं दिशोम जाहेर गाढ़ समिति राजनगर की ओर से राजनगर मुख्य बाजार स्थित सिदो कान्हु चौक में विधायक सी पी सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की निदेशक किरण कुमारी पासी, झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के उपनिदेशक बांके बिहारी सिंह, उपनिदेशक मसूदी टुडू का पुतला दहन किया गया.इस दौरान उनके खिलाफ नारेबाजी की.विधायक सीपी सिंह ने ओलचिकी लिपि में प्रकाशित सरकार की योजनाओं का विज्ञापन पर आपत्ति जताई थी.साथ ही कहा था कि जनता के टैक्स का पैसे का सरकार दुरुपयोग कर रही है.
दिशोम जाहेर गाढ़ समिति के अध्यक्ष बीजू बास्के ने कहा कि हिंदी समाचार पत्र के मुख्य पृष्ठ पर संताली भाषा में विकास योजनाएं छपी हुई थी. जिसमें विधायक सीपी सिंह द्वारा संताली भाषा के प्रति अमर्यादित टिप्पणी की है .जोकि संताली भाषा आठवीं अनुसूची में शामिल भाषा है. उन्होंने कहा कि झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रांची द्वारा झारखंड सरकारी पाठ्यपुस्तक में अनुवाद संताली भाषा में हो रही है. संताली भाषा का अपना लिपि ओलचिकी रहते हुए भी अनुवादकों को देवनागरी लिपि में अनुवाद करने के लिए बाध्य किया जा रहा है.
इस मौके पर बीजू बास्के, कविराज रोबिन हांसदा, सीताराम हांसदा, सुनाराम हेम्ब्रम, कालीचरण हांसदा, देवराथ मुर्मू, बुढांन सोरेन, सुखीन मार्डी, कल्याण हांसदा, चाम्पा मुर्मू, सुखलाल मुर्मू, भक्तू मुर्मू, डुमका मुर्मू, बंगाल हांसदा, सुनील मार्डी, बुढ़ान मार्डी, लखन मार्डी, सुजीत मुर्मू, धुनू मुर्मू, किसुन मुर्मू, भोजाय मुर्मू, बिशु सोरेन, खेला सोरेन, सुनाराम मार्डी, लिबा हांसदा, दुखू टुडू आदि उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

सरायकेला में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न हुआ एनआईएलपी-एनआईओएस की परीक्षा; डीएसई चार्ल्स हेंब्रम ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:जारी आमरण अनशन में 13 शामिल होंगे जिले के तमाम जेटेट सफल सहायक अध्यापक; बैठक कर बनी रणनीति… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:उत्कलमणि पं गोपबंधु दास जी की जन्म जयंती पर उनकी प्रतिमा समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर नमन किया…

admin